सीरिया की जनता ने प्रदर्शन करके अतारब नगर से आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के निकाले जाने की मांग की है।
लेबनान की अलअहद वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इदलिब में स्थित अतारब नगर के वासियों ने प्रदर्शन करके आतंकी संगठन अलक़ायदा की शाखा नुस्रा फ़्रंट की जेल से सीरियाई नागरिकों की रिहाई और इस नगर से आतंकियों के निष्कासन की मांग की है।
उधर सीरिया के अलक़ुनैतरा शहर के मसहरा क्षेत्र में सेना ने कई आतंकियों को ढेर करने के बाद उनके हथियारों के गोदामों को भी तबाह कर दिया। इसी प्रकार सेना के युद्धक विमानों की बमबारी में हमा प्रांत के आस पास के क्षेत्रों में जैशुल फ़त्ह नामक आतंकी गुट के कई आतंकी मारे गये। दूसरी ओर सीरिया के उत्तरी शहर हलब के सिरयान जदीद नामक क्षेत्र पर आतंकियों की ओर से फ़ायर किये गये राकेट से क्षेत्र के लोगों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है।